स्वच्छता को लेकर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने की बैठक

गोंडा। अध्यक्ष नगरपालिका परिषद गोण्डा उज्मा राशिद की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन पर एक बैठक नगर पालिका के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में चेयरपर्सन उज़मा राशिद व अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने समस्त वार्ड के सफाई नायक व सफाई कर्मियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि इस अभियान में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मी अपने-अपने वार्डों को स्वच्छ एवं साफ रखें जल निकासी के अवरोध को समाप्त करें वार्ड के मोहल्लों का रोस्टर बनाकर पूरी टीम के साथ सफाई अभियान चलाएं।

Related Articles

Back to top button