घायल अवस्था में मिली अज्ञात महिला,पुलिस शिनाख्त में जुटी

नितिश कुमार तिवारी बदलता स्वरूप जमुनहा, श्रावस्ती। संदिग्ध परिस्थिति में महिला को घायल अवस्था में देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।जानकारी के अनुसार मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानीबोझी चौराहे पर बीते मंगलवार की शाम को एक अज्ञात महिला को घायल व बेहोश स्थिति में लोगों ने देखा। तभी स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची 112 पुलिस में स्थिति देखते हुए 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। वहीं मल्हीपुर पुलिस आवश्यक कार्य में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button