209 व्यक्तियों के बैंक खातों में भेजी गई रू. 42.61 लाख की सहायता राशि

आकाश जायसवाल
बदलता स्वरूप ब्यूरो
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि विभिन्न आपदाओं अन्तर्गत जिले के 209 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 42 लाख 60 हज़ार 984 की धनराशि सम्बन्धित के बैंक खातों में 25 सितम्बर 2024 को हस्तान्तरित की गई है। तहसील नानपारा अन्तर्गत बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों/कटान प्रभावित क्षेत्रफल के सापेक्ष 16 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 01 लाख 17 हज़ार 290, महसी अन्तर्गत बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों/कटान प्रभावित क्षेत्रफल के सापेक्ष 43 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 02 लाख 73 हज़ार 870, मिहींपुरवा अन्तर्गत बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों/कटान प्रभावित क्षेत्रफल के सापेक्ष 122 व्यक्तियों के बैंक खातों में कृषि निवेश अनुदान के रूप में रू. 11 लाख 82 हज़ार 324 तथा तहसील नानपारा अन्तर्गत 26 व्यक्तियों के बैंक खातों में अहैतुक सहायता/गृह अनुदान सहायता/पशु सहायता के रूप में रू. 26 लाख 79 हज़ार 500 तथा तहसील सदर अन्तर्गत 02 व्यक्तियों के बैंक खातों में गृह अनुदान सहायता के रूप रू. 08 हज़ार इस प्रकार कुल 209 व्यक्तियों के बैंक खातों में रू. 42 लाख 60 हज़ार 984 की धनराशि हस्तान्तरित की गई है।

Related Articles

Back to top button