मानस मंगल दल सेवा समिति के अध्यक्ष को मातृ शोक

बदलता स्वरूप मनकापुर-गोंडा। मानस मंगल दल सेवा समिति के अध्यक्ष रामकुमार नारद की यशोदा मैया का निधन मंगलवार की रात में हो गया, वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। 97 वर्षीय कलावती देवी मानस मंगल दल के कार्यों को आगे बढ़ाती थीं, सामाजिक कार्यों के लिए अपने बच्चों का उत्साह वर्धन करती थीं और सहयोग करती थीं, उनके निधन से मानस मंगल दल सेवा समिति और बाल सामाजिक कार्यकर्ता संघ मनकापुर के कार्यकर्ताओं में गहरा आघात लगा है। नगर पंचायत मनकापुर के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार बब्लू सोनी, शास्त्री नगर के सभासद वैभव सिंह एवं अन्य सभासदों ने आर के नारद के आवास पर पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button