आज पंडाल में बिराजेंगी मां भगवती, विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित-

दुर्गा पूजा की तैयारियाँ जोरों पर, शोभायात्रा और विसर्जन की रूपरेखा तय-

नितिश कुमार तिवारी

बदलता स्वरूप श्रावस्ती। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों के गांवों में स्थित मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर श्री नव दुर्गा पूजा के आयोजन की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। पूजा समितियाँ अपनी तैयारी में जुटी हैं और भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार कर रही हैं। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान भक्तजन माता के नौ रूपों की आराधना करेंगे और दशमी के दिन दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। वहीं पदाधिकारियों ने आगे बताया कि दशमी के अगले दिन पूरे गांव और बाज़ार के मुख्य मार्गों से होते हुए मां भगवती की विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो विसर्जन स्थल तक पहुंचेगी। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है। गांव के प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर सजावट की जा रही है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने में जुटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button