फर्स्ट रनरअप का खिताब अनल तिवारी के नाम

बदलता स्वरूप गोण्डा। दिल्ली में आयोजित 29 सितंबर को मिस इंडिया वूमेन आफ डिग्निटी ऑलिव स्क्वाड प्रोडक्शन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय स्तर पर मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट के चयन हेतु विभिन्न प्रदेश से महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें गोंडा जनपद के बालपुर से उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करते हुए अनल तिवारी ने शानदार प्रस्तुति कर फर्स्ट रनरअप का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर उनकी माता पुष्पा देवी, पिता महेश चंद्र तिवारी के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button