स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने दी अनशन की चेतावनी

कर्नलगंज-गोंडा। देवीपाटन मंडल के इकलौते स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने अधिकारियों की कारगुज़ारी से परेशान होकर 7 अक्टूबर से अनशन की चेतावनी नोटिस अधिकारियों को भेजी है। उन्होंने तहसील प्रशासन को नोटिस देकर आमरण अनशन की चेतावनी भेजी है। जिसमें कहा गया है कि उनके ग्राम पतिसा पुरे थरी के निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामअचल आचार्य देवीपाटन मंडल क़े एकमात्र जीवित स्वतंत्रता संग्राम हैं। उन्होंने नोटिस में लिखा है कि जिले व तहसील प्रशासन की कार्यशैली से परेशान है। उन्हें कई वर्ष से न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि मुझे अधिकारियों द्वारा केवल बेवकूफ बनाया जा रहा है। उनका निजी भूमि का विवाद है जिसका निपटारा नहीं किया जा रहा है। इसलिए 7 अक्टूबर से मामले का निस्तारण न होने तक अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने नोटिस की प्रति प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व नेता विपक्ष के साथ जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भी नोटिस की कापी भेजा है।

Related Articles

Back to top button