सैकड़ो मरीजों का हुआ निशुल्क परीक्षण एवं उपचार

अमित शरण बॉबी

बदलता स्वरूप फतेहपुर। जनपद के मरीजों की सुविधा सहजता हेतु उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश द्वारा मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के सहयोग से फतेहपुर पक्का तालाब जी डी मेड स्टार मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल में निशुल्क स्वास्थ परिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मेदांता हॉस्पिटल के डायरेक्टर आर्थोपेडिस्क डाक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने सैकड़ो आर्थो मरीजों की जांच करके उचित परमार्श दिया। शिविर में निशुल्क ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, बीएमडी जांच निशुल्क कराई गई, अनुमानित 200 मरीजों ने निशुल्क शिविर में सहभागिता करके लाभ प्राप्त किया। उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा समाज की सेवा ही सच्ची प्रार्थना है, जो संगठन द्धारा सदैव जारी रहेगा। मेदांता हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर प्रभात गुप्ता ने कहा उद्योग व्यापार मण्डल के सहयोग से आगे भी निशुल्क शिविर का आयोजन करके फतेहपुर के मरीजों की निरंतर सेवा का प्रयास जारी रहेगा, निशुल्क स्वास्थ परिक्षण शिविर में व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा मण्डल अध्यक्ष अनिल वर्मा उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव वार्ड अध्यक्ष मो इमरान संरक्षक हंसराज सोनी सहित जी डी हॉस्पिटल संचालक डा ,राकेश साहू डा, धीरेन्द्र साहू डा आमिर डा आयुषी डा, अभिषेक शर्मा सहयोगी रोहित अवस्थी कुसमा आकांक्षा महक इकरा सुभाष मनोज अमरेन्द्र उत्कर्ष स्टाफ ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button