पूर्वोत्तर रेलवे के 50 कर्मचारियों ने किए रामलला के दर्शन

डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में अयोध्या भ्रमण शिविर आयोजित

लखनऊ, 16 अक्टूबर। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की ओर से कर्मचारी कल्याण निधि के अंतर्गत लखनऊ परिक्षेत्र के रेलकर्मियों के लिए अयोध्या भ्रमण शिविर आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में आयोजित शिविर में 50 रेलकर्मियों ने भाग लिया।

भ्रमण के दौरान रेलकर्मियों ने श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन किया और हनुमानगढ़ी में आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही लता चौक और सरयू तट स्थित रामघाट का भ्रमण किया। आध्यात्मिक वातावरण में कर्मचारियों को आत्मिक शांति और नई ऊर्जा मिली।

डीआरएम गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य रेलकर्मियों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों से जोड़ने के साथ मानसिक तनाव कम करना, सामाजिक जुड़ाव बढ़ाना और टीम भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि मंडल प्रशासन कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Back to top button