दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर चाय और प्रसाद का वितरण

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर चाय और प्रसाद का वितरण
आनंद गुप्ता
बहराइच। दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मैदान में प्रतिवर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी चाय एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुधा देवी तथा कमेटी के अध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को चाय और प्रसाद वितरित कराया गया।
प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को चाय एवं प्रसाद उपलब्ध कराकर सेवा भाव का परिचय दिया गया। कमेटी की ओर से प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर यह आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर कमेटी के कमल शेखर गुप्ता, विनय जैन, राहुल रॉय और रवि पाठक सहित नगर पालिका परिषद के सभासदगण मौजूद रहे।



