*डॉ. नंदिनी दीक्षित को जे.सी. कोठारी युवा वैज्ञानिक अवॉर्ड में मिला प्रथम पुरस्कार*

लखनऊ। चिकित्सा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए डॉ. नंदिनी दीक्षित ने प्रतिष्ठित जे.सी. कोठारी युवा वैज्ञानिक अवॉर्ड में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इंडियन चेस्ट सोसाइटी की ओर से 1 नवंबर 2026 को कोलकाता स्थित आईटीसी होटल में आयोजित समारोह में उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।डॉ. नंदिनी दीक्षित डीएम (DM) की उच्च चिकित्सा उपाधि प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। वर्तमान में वह किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। चिकित्सा शिक्षा, शोध एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनके योगदान और समर्पण को इस उपलब्धि के रूप में विशेष पहचान मिली है। उनकी इस सफलता से चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है। रोटेरियन सरदार हरपाल सिंह प्रबंधक बाबा रघुकुल अकेडमी इण्टर कॉलेज बाराबंकी की पुत्री है डॉ नन्दनी अपनी यह उपलब्धि अपने व्यक्तिगत परिश्रम और प्रतिभा के साथ माता पिता के आशीर्वाद का सम्मान है, साथ ही युवा चिकित्सकों एवं शोधार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Related Articles

Back to top button