शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार

दो वर्ष पूर्व प्रेमजाल में फंसाकर किया था शोषण, शादी से मुकरने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोपबदलता स्वरूप | गोण्डा।
छपिया पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर दुराचार करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बाबूलाल उर्फ मोतीराम को हथियागढ़ स्थित रौजा बाबा मजार के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना छपिया में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बलरामपुर जनपद के सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के ग्राम कम्मरपुर निवासी बाबूलाल उर्फ मोतीराम ने करीब दो वर्ष पूर्व उनकी नाबालिग पुत्री को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता द्वारा शादी की बात कहने पर आरोपी ने इनकार कर दिया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 395/2026 धारा 64(2)(m), 351(3), 352 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार 11 नवंबर को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी बाबूलाल उर्फ मोतीराम पुत्र सुखराम को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र प्रताप चौधरी, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी अमरजीत एवं मुख्य आरक्षी शिव कुमार यादव शामिल रहे।



