स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी और स्वच्छ सार्वजनिक स्थल पर जोर

गोरखपुर, 21 सितम्बर। पूर्वोत्तर रेलवे में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत 21 सितम्बर को ‘स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेलगाड़ी एवं स्वच्छ सार्वजनिक स्थल’ थीम पर विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर गहन सफाई अभियान चलाकर यांत्रिक सफाई कराई गई। शौचालयों और नालियों की विशेष सफाई के साथ सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।वाराणसी मंडल में महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की मौजूदगी में सफाई मित्रों को पीपीई किट वितरित की और उनसे संवाद कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा औड़िहार ट्रेन शेड डिपो में ट्रेनों की साफ-सफाई और रखरखाव का निरीक्षण किया। लॉन्ड्री में लिनेन की गुणवत्ता भी जांची गई।इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर भी शौचालयों व नालियों की विशेष सफाई कराई गई। यात्रियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाए गए। नुक्कड़ नाटक, बैनर, मेगा माइक और सोशल मीडिया के माध्यम से स्वच्छता का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

Related Articles

Back to top button