महाप्रबंधक ने बस्ती स्टेशन पर परखी रेल ट्रैक की संरक्षा, अमृत भारत योजना के कार्यों का किया निरीक्षणस

मय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ स्टेशन पुनर्विकास पूरा करने के निर्देश, निर्माणाधीन ओवरब्रिज का भी लिया जायजा

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गुरुवार को लखनऊ मंडल के अधिकारियों के साथ बस्ती रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए रेलवे ट्रैक के टो लोड की जांच की और अधिकारियों को ट्रैक का समयबद्ध अनुरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित हो रहे बस्ती स्टेशन के कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, एस्केलेटर, लिफ्ट, माल साइडिंग और प्लेटफॉर्म के कार्यों का जायजा लिया। साथ ही प्रकाश व्यवस्था मजबूत करने, स्वच्छता बनाए रखने और पार्किंग व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।उन्होंने प्लेटफॉर्म संख्या एक पर एसी लाउंज, डॉरमेट्री, महिला एवं पुरुष प्रतीक्षालय, सीसीटीवी कक्ष, आरपीएफ पोस्ट और पैनल कक्ष का भी निरीक्षण किया। इसके बाद बस्ती-ओरवारा के बीच समपार संख्या 198 पर निर्माणाधीन रोड ओवरब्रिज का जायजा लिया।महाप्रबंधक ने सभी पुनर्विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे करने तथा संरक्षा, यात्री सुविधाओं और स्टेशन परिसर के रखरखाव को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button