अहमदाबाद में जायसवाल महासभा का राष्ट्रीय मंथन, शिक्षा-रोजगार और संगठन विस्तार पर बनी कार्ययोजना की रूपरेखा

25 सदस्यीय कोर ग्रुप की बैठक में सामाजिक एकता, राजनीतिक भागीदारी और युवाओं के सशक्तीकरण पर जोर
जनवरी 2027 में पुणे में प्रस्तावित अगली बैठकअहमदाबाद, गुजरात। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की 25 सदस्यीय महत्वपूर्ण कोर ग्रुप समिति की बैठक 24 अक्टूबर 2026 को अहमदाबाद में अध्यक्ष राजकिशोर पापा मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जायसवाल समाज सर्जक ग्रुप, अहमदाबाद की मेजबानी में आयोजित इस बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन के राष्ट्रीय विस्तार, शिक्षा, रोजगार, राजनीतिक चेतना और युवाओं के भविष्य को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समाज को संगठित, सशक्त और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई।महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि बैठक में समाज के मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए सहायता कोष और ट्रस्ट के गठन, युवाओं के कौशल विकास, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा समाज के उद्यमियों एवं व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों को प्राथमिकता दी गई। देशभर के समाजबंधुओं को संगठन से जोड़ने के लिए डिजिटल सदस्यता पोर्टल विकसित करने तथा सामान्य, सक्रिय, वार्षिक और आजीवन सदस्यता की व्यवस्थित व्यवस्था बनाने पर भी विचार किया गया।बैठक में प्रदीप भाई जायसवाल (बड़ोदरा), प्रकाश चौधरी (पूर्व विधायक, बड़ी सादड़ी), अशोक जायसवाल (इंदौर), एडवोकेट शैलेन्द्र जायसवाल (दिल्ली), ईश्वर चन्द्र साव, त्रिलोकीनाथ जायसवाल (मुंबई), अटल गुप्ता (कोयंबटूर), विपिन जायसवाल (वाराणसी), राजेंद्र कुमार मेवाड़ा (पुणे), जय सिंह चौहान (अजमेर), रसिक गुप्ता (महाराष्ट्र), बंदी प्रसाद जायसवाल (दिल्ली), ब्रजेश गुप्ता (दिल्ली), अशोक कुमार चौधरी (कटिहार), बिपिन जायसवाल, विजय प्रकाश जायसवाल (वाराणसी), महिला महासभा की अध्यक्ष अनुपमा जायसवाल, अशोक जायसवाल (बहराइच) और पंकज जायसवाल (औरंगाबाद) सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों ने सुझाव रखे। अगली बैठक जनवरी 2027 में पुणे, महाराष्ट्र में प्रस्तावित की गई।जायसवाल भवन और सहस्त्रार्जुन मंदिर में किए दर्शनबैठक के दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने अहमदाबाद के प्रसिद्ध समाजसेवी मदनलाल जायसवाल से मुलाकात कर उनके युवा पुत्र के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर सभी ने उनके नवनिर्मित जायसवाल भवन का अवलोकन किया और भगवान राज राजेश्वर सहस्त्रार्जुन महाराज के मंदिर में दर्शन किए। मदनलाल जायसवाल एवं उनकी टीम ने अतिथियों का सम्मान किया।गरबा महोत्सव में उमड़ा समाज, विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय कार्यक्रमकोर ग्रुप की बैठक के बाद जायसवाल सर्जक ग्रुप, अहमदाबाद की ओर से विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय कार्यक्रम के साथ भव्य गरबा महोत्सव आयोजित किया गया। सैकड़ों युवक-युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया। इस अवसर पर परिचय स्मारिका का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीपाद येसो नाइक मुख्य अतिथि तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। महासभा के अध्यक्ष राजकिशोर पापा मोदी, पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भी समारोह में सहभागिता की। अतिथियों एवं समाजबंधुओं ने सामूहिक रूप से गरबा नृत्य में भाग लेकर गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का आनंद उठाया।राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात सहित विभिन्न राज्यों से हजारों समाजबंधुओं की सहभागिता ने आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। मेजबान संस्था के अध्यक्ष उपेंद्र जायसवाल, पप्पू भैया जायसवाल, अमित शाह जायसवाल और उनकी टीम ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीपाद येसो नाइक से सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई। वहीं, अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गुजरात जायसवाल समाज के पदाधिकारियों ने महासभा के प्रतिनिधियों का पुष्पमालाओं के साथ स्वागत किया।सामाजिक एकता और उज्ज्वल भविष्य का संकल्पअहमदाबाद का यह आयोजन संगठनात्मक विचार-विमर्श के साथ सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और भावी पीढ़ी के विकास का महत्वपूर्ण मंच बना। बैठक में शिक्षा के माध्यम से सशक्तीकरण, रोजगार से स्वावलंबन, संगठन के विस्तार और समाज में राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट शैलेन्द्र जायसवाल ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है कि मेधावी विद्यार्थियों को सहयोग मिले, युवाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर प्राप्त हों और देशभर के समाजबंधु एक मजबूत संगठन के साथ जुड़ें।अहमदाबाद के इस आयोजन ने समाज के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों का संदेश दिया।








