आखिर जिलाधिकारी के आदेश का कंप्लायंस कब होगा

दो माह पूर्व दौर चल चुका बैठकों का, चारों ओर अतिक्रमण का बोलबाला
सीमा एमनानपारा,बहराइच। नानपारा शहर वाकई शहर की श्रेणी में आ चुका है क्योंकि अब इसकी पहचान हो गई जाम?कई दौर की वार्ता उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह के चैंबर में दोनो व्यापार मंडल की टीम से हो चुका और दोनों का नतीजा था नानपारा में दीपावली के बाद अतिक्रमण विरोधी अभियान चलेगा लेकिन जाम बदस्तूर कोढ़ में खाज जाम बिल्कुल हो चुका आम।यही नहीं कई बार अधिकारियों से कहा गया कि वन वे के लिए लेकिन यह कार्य भी नहीं हो सका।बताते चले अब बीस नवंबर से पच्चीस दिन की लग्न भी शुरू होने जा रही है ऐसे में बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह लगना स्वाभाविक है कि आखिर जाम और अतिक्रमण से निजात कब मिलेगी।दो सप्ताह पूर्व थाना समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे तथा कप्तान विश्वजीत श्रीवास्तव ने भी भयानक जाम और अतिक्रमण को लेकर दीपावली के बाद अभियान चलाने का आदेश दिया था लेकिन अभी यह व्यवस्था प्रचलन से कोसो दूर है।नगर सहित बाईपास,सब्जी मंडी इलाकों में पूरा फुटपाथ कब्जे में है और जाम बिल्कुल आम?प्रश्न यक्ष है”कि आखिर क्यों नहीं और कब”?



