सैकड़ों ग्रामीणों ने तहसील में किया प्रदर्शन, योगी राज में दबंगों का आतंक
बहादुरपुरवा में भी दबंगों के हौसले बुलंद
सीमा एम नानपारा, बहराइच। आज हौसला बुलंद दबंगों से आजिज सैकड़ों ग्रामीणों ने नानपारा तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यवाही की मांग की वही दूसरी ओर कोतवाली नानपारा के ग्राम बहादुरपुरवा में ग्रामीण ने योगी राज को चुनौती दे रहे दबंगों की शिकायत करते हुए नाले,श्मशान रस्ते और ग्राम समाज की जमीन पर अवैध मकानों की शिकायत करते हुए कार्यवाही और परिजनों की सुरक्षा गुहार लगाई।ग्राम नई बस्ती कव्वभारी,लक्ष्मणपुर मटेही के ग्रामीणों ने कहा कि तीस साल पूर्व आई बाढ़ के बाद तत्कालीन विधायक जटा शंकर सिंह के प्रयास से लोगों को भूमि मिली और अब तक लोग उसी पर रहते भी चले आ रहे हैं यही नहीं कुछ लोगों ने जाहिद खां पुत्र सूबेदार निवासी बेलवा बनकटवा से भी भूमि खरीदकर मकान तथा सरकारी आवास बनवा लिए लेकिन अब यह व्यक्ति लोगों से घर खाली करने की बात कर रहा है फिलहाल मामले का संज्ञान लेते हुए एडीएम प्रकाश सिंह ने तत्काल एस एच ओ गुरुसेन सिंह को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए वही दूसरी ओर ग्राम बहादुरपुरवा के ग्रामीण ने शिकायत की कि गाँव के ही हजरत आदि तीन भाई जिनका लंबा दबंगई का इतिहास है ने नाले के रास्ते लहसुन,प्याज की बुवाई कर दिया साथ ही श्मशान के रस्ते को बाधित करते हुए ग्राम समाज की जमीन पर अवैध मकान बना लिया इनके विरुद्ध तत्कालीन हल्का लेखपाल की हल्की कार्यवाही धारा 67 में की गई लेकिन अवैध कब्जा आज भी बरकरार है।ग्रामीण ने बताया कि विपक्षियों पर कई मुकदमें दर्ज है और कई बार शांति भंग की कार्यवाही भी हो चुकी लेकिन उसके विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही न तो पुलिस और न ही प्रशासन कर रहा।ग्रामीण ने बताया कि कभी भी उसका जानमाल खतरे में पड़ सकता है।



