2027 में फिर भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ अनुसूचित जाति बस्तियों में जनसंपर्क

परसपुर मंडल में भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने वितरित किए पार्टी के पत्रक, सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक संपर्क अभियान के तहत शनिवार को करनैलगंज विधानसभा के परसपुर मंडल में अनुसूचित जाति बस्तियों में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन वाल्मीकि ने मोहल्लेवासियों से संवाद कर पार्टी का पत्रक वितरित किया तथा वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला सह मीडिया प्रभारी अभिषेक दत्त त्रिपाठी, गुड्डू सिंह, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश, सूरज रावत सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




