बलुवा और विकवा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस बल की निगरानी में शांतिपूर्ण आयोजन

श्रावस्ती ब्यूरो राजकुमार की रिपोर्ट

कार्तिक पूर्णिमा पर लगे मेले में सजीं दुकानें, बच्चों ने झूलों का लिया आनंद

कार्तिक पूर्णिमा (स्नान-दान पूर्णिमा) के पावन अवसर पर बलुवा और विकवा में मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गईं, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, खिलौने और खान-पान की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं।

मेले में मिठाई, चाट, खिलौने, घरेलू सामान, सौंदर्य प्रसाधन सहित कई प्रकार की दुकानें लगी रहीं। बच्चों, महिलाओं और युवाओं में मेले को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। लोगों ने परिवार के साथ मेले में पहुंचकर खरीदारी की और मनोरंजन का आनंद उठाया।

वहीं, मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पुलिसकर्मी लगातार मेले में निगरानी करते हुए सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। पुलिस की मौजूदगी में मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के प्रयास किए गए।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित बलुवा और विकवा मेले में ग्रामीण क्षेत्र की परंपरा, उत्साह और आपसी मेल-मिलाप की झलक देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button