‘नशा मुक्त युवा’ पर जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन अक्षय ने मारी बाजी

बहराइच। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के तत्वावधान में सोमवार, 23 नवंबर 2026 को किसान पी.जी. कॉलेज, बहराइच में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027’ (यूथ पार्लियामेंट 2027) का भव्य आयोजन किया गया। “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में जिले के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पर विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य विनय सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. श्रेयात और जिला युवा अधिकारी शुभम् की देखरेख में संपन्न हुआ। अक्षय प्रथम, पल्लवी द्वितीय और अवन्तिका रहीं तृतीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के विचारों और प्रस्तुति के आधार पर जिला स्तरीय विजेताओं की घोषणा की गई, जिसमें: प्रथम स्थान: अक्षय द्वितीय स्थान: पल्लवी सिंह तृतीय स्थान: अवन्तिका मिश्रा निर्णायक मंडल और पुरस्कार वितरण प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु गठित निर्णायक मंडल (जूरी) में प्रोफ़ेसर डॉ. दया राम यादव, डॉ. सी. डी. सिंह विशेन, जीआईसी रामपुरवा (बहराइच) के प्रधानाचार्य डॉ. अमित पांडेय तथा राष्ट्रपति अवार्डी एवं यूथ आइकन आयुष शामिल रहे। कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सचिव एस. पी. सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर सुब्रत, बुसरा अंजुम सहित अन्य गणमान्य अतिथि, शिक्षक और बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी मौजूद रहे।



