आउटसोर्स कर्मियों को शासनादेश के अनुरूप मानदेय व वेतन वृद्धि दिलाने की मांग, सभासद ने अध्यक्ष को सौंपा पत्र

अमित शरण बॉबी
बदलता स्वरूप फतेहपुर
फतेहपुर।
नगर पालिका परिषद फतेहपुर में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार न्यूनतम पारिश्रमिक तथा वेतनमान वृद्धि का लाभ दिलाने की मांग को लेकर सभासद विनय कुमार तिवारी (अन्नू) ने नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य को एक पत्र प्रेषित किया है। आज सोमवार को प्रेषित इस पत्र में कर्मचारियों को। सम्मानजनक वेतन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रशासकीय विभागों में आउटसोर्स कर्मियों को न्यूनतम पारिश्रमिक का भुगतान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सचिवालय प्रशासन अनुभाग-13 (विधि) व उ०प्र० शासन द्वारा 02 नवम्बर 2026 को शासनादेश संख्या-3/2026/1/1511176/2026-20/16/2024-सचिवालय प्रशासन अनुभाग जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही प्रबंध निदेशक, उ०प्र० आउटसोर्स सेवा निगम, लखनऊ के पत्रांक 16.11.2026 के माध्यम से भी इस संबंध में आदेशित किया गया है।सभासद विनय कुमार तिवारी ने अपने पत्र में कहा है कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी कर्मियों को सम्मानजनक वेतन मिलना चाहिए। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि जारी शासनादेश व निर्देशों को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को निर्धारित पारिश्रमिक भुगतान सुनिश्चित करते हुए वेतनमान वृद्धि के साथ वेतन उपलब्ध कराने की दिशा में शीघ्र कदम उठाए जाएं।



