बहराइच पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों का सम्मान समारोह आयोजित, 800 ग्राम प्रहरियों को वितरित किए गए कंबल, टॉर्च, साफा और धोती
बहराइच पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों का सम्मान समारोह आयोजित, 800 ग्राम प्रहरियों को वितरित किए गए कंबल, टॉर्च, साफा और धोती
बहराइच। जनपद बहराइच की पुलिस लाइन में मंगलवार की दोपहर 12 बजे से लगभग 800 ग्राम प्रहरियों की उपस्थिति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। करीब दो घंटे तक चले कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना की और उन्हें आवश्यक सामग्री वितरित कर सम्मानित किया।
समारोह में माननीय सांसद डॉ. आनन्द कुमार गोंड, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, बहराइच विधायक अनुपमा जायसवाल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय सहित जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय , पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव , अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी ग्राम प्रहरियों को जनप्रतिनिधियों के कर-कमलों द्वारा कंबल, टॉर्च, साफा एवं धोती वितरित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों के योगदान को सम्मान देना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था और जन सुरक्षा में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा ।




किसी निर्दयी मां ने फिर एक नवजात शिशु को फेंका
मरी माता मंदिर के पास पाई गई लावारिस बच्ची
बहराइच। नवरात्रि के तीसरे दिन मरी माता मंदिर के पास एक नवजात शिशु कन्या लावारिस हालत में पड़ी पाई गई। किसी निर्दयी मां ने फिर एक नवजात बच्ची का परित्याग कर उसे यहां फेंक दिया। जबकि करीब एक पखवाड़ा पूर्व थाना मोतीपुर क्षेत्र में एक घूर गड्ढे में एक नवजात शिशु बालक को फेंक दिया गया था। क्षेत्रीय थाना रामगांव के चौकी प्रभारी हेमंत कुमार सिंह द्वारा इसकी सूचना बाल कल्याण समिति ने न्यायपीठ के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव को मोबाइल फोन पर दी। इस पर उन्होंने इस नवजात शिशु को तत्काल महर्षि बालार्क चिकित्सालय में भर्ती कराने के निर्देश दिए।
यहां चिकित्सालय में इंसेंटिव केयर वार्ड में भर्ती इस नवजात शिशु कन्या को देखने से सीडब्लूसी पीठ के अध्यक्ष पहुंचे और उन्होंने यहां के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ असद खान से इस नवजात बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली और इस बच्ची के सभी तरह के टेस्ट कराने हेतु निर्देशित किया। इस बारे में डॉ असद ने बताया कि प्रथम दृष्टिया यह नवजात बच्ची स्वस्थ प्रतीत हो रही है और उसका वजन भी संतोषजनक है, परंतु जांच रिपोर्ट आने पर सही वस्तु स्थिति का पता चल सकेगा। अध्यक्ष ने नवजात शिशु की उचित देखरेख करने एवं नवजात बच्ची के लिए दूध व अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराने हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी मनीष यादव को निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष रामगांव को निर्देशित किया गया कि अस्पताल में भर्ती इस नवजात शिशु की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एक महिला आरक्षी ड्यूटी पर तैनात रखें।

जीजा ने साले पर धारदार हथियार से किया हमला , बहन से मारपीट करने पर समझाने गया था युवक
बहराइच ..जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में स्थित केवलपुर ग्राम में सोमवार की शाम करीब सात बजे बहन से मारपीट पर उसके सुसराल समझाने गए युवक पर उसके जीजा से धारधार हथियार से हमला कर दिया । जिसके चलते उसके दोनों हाथ गम्भीर रूप से घायल हो गए । मंगलवार को हमले का एक वीडियो भी सामने आया है । जिसमें युवक पर आरोपी जीजा हमला करते दिखाई पड़ रहा है । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।
मटेरा थाना क्षेत्र के रहने वाले मकसूद खां की बहन आमना की शादी नवाबगंज थाना क्षेत्र में स्थित केवलपुर ग्राम के रहने वाले अफसर से हुई है । आरोप है कि अफ़सर बहन के साथ हमेशा मारपीट करता था । सोमवार की दोपहर भी उसने अमना को मारा जानकारी पर मकसूद उसे समझाने के लिए जब घर पहुंचा तो आरोपी ने उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया । उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई । हमले के एक वीडियो भी मंगलवार को सामने आया है ।
नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
प्रधानों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, 3 दिन में समाधान नहीं तो लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी*
बहराइच। पंचायत विकास मंच के बैनर तले मंगलवार की दोपहर एक बजे ग्राम प्रधानों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना स्थल पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ।मंच के प्रदेश संयोजक सूरज शुक्ला ने बताया कि यदि 3 दिवस के अंदर मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो यूपी के 57 हजार से अधिक प्रधान राजधानी लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
सूरज शुक्ला ने बताया कि मनरेगा का लगभग 4400 करोड़ रुपए का भुगतान पूरे प्रदेश में बकाया है। इसको लेकर 9 और 10 अगस्त को धरना किया गया था, तब प्रभारी मंत्री ने आकर आश्वासन देकर धरना स्थगित कराया था, लेकिन आज तक भुगतान नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि चुनाव न हो पाने के कारण प्रधानों को प्रशासक बनाया गया है, जिसका कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है, लेकिन बहराइच में पिछले 5 महीने से एक भी फाइल का अनुमोदन नहीं हुआ है। हमारी मांग है कि 5 लाख तक की फाइलों का अनुमोदन ब्लॉक स्तर पर ADO पंचायत / वीडियो से कराया जाए।
प्रमुख मांगे –
- बकाया मनरेगा भुगतान तुरंत किया जाए।
- नई योजना BBG राम जी में आ रही तकनीकी दिक्कतें दूर हों, अटेंडेंस ऐप समय पर नहीं चल रहा।
- प्रशासक अवधि का मानदेय दिया जाए और सम्मानजनक बढ़ोतरी की जाए।
- पात्र प्रधानों को शस्त्र लाइसेंस में छूट दी जाए।
- कैशलेस सुविधा केवल प्रधान को ही नहीं, जिला पंचायत, बीडीसी, सभासद सभी जनप्रतिनिधियों को दी जाए।
- ग्राम पंचायत में दोहरी जांच व्यवस्था खत्म की जाए। एक ही मामले में बार-बार जांच से प्रधान परेशान हैं।

महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम प्रभारी रचना सिंह ने की कार्रवाई।
सुरेश यादव बहराइच:- मैगला चौराहे के पास से आरोपी गिरफ्तार, थाना प्रभारी दिवाकर तिवारी के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई,महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत रामगांव पुलिस ने महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने और अभद्र इशारे करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक रचना सिंह टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रही थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि मैगला चौराहे के पास एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा है तथा अभद्र इशारे कर रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राकेश उर्फ भूइहारे (28), निवासी पटवारी पुरवा, ग्राम खसहा मोहम्मदपुर, थाना रामगांव, बहराइच को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी दिवाकर तिवारी के निर्देशन में हुई कार्रवाई के साथ मिशन शक्ति टीम महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों, उनके अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक भी कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: महिला उपनिरीक्षक रचना सिंह (मिशन शक्ति प्रभारी), महिला कांस्टेबल विभा तिवारी और कांस्टेबल सुरेंद्र वर्मा शामिल रहे।


