महमूदपुर जंगल में आबकारी टीम की छापेमारी, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद, 80 किलो लहन नष्ट

बदलता स्वरूप सुलतानपुर। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर जंगल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और करीब 80 किलोग्राम लहन नष्ट कराया। मामले में उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज किए गए। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी और उप आबकारी आयुक्त, अयोध्या प्रभार के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया गया। कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, कादीपुर गिरिराज सिंह ने किया।अभियान के दौरान क्षेत्र के ईंट-भट्ठों और कबाड़ की दुकानों की भी जांच की गई। ईंट-भट्ठा संचालकों को प्रतिष्ठानों पर अवैध शराब का निर्माण और बिक्री नहीं होने देने के निर्देश दिए गए। अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

आबकारी टीम ने क्षेत्र की दुकानों का निरीक्षण करने के साथ एक विद्यालय में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई और जागरूक किया। विभाग ने लोगों से अपील की कि अवैध कच्ची शराब का सेवन न करें, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से खतरनाक और जानलेवा हो सकती है।कार्रवाई में आबकारी सिपाही कुलदीप, शान और विकास सहित वाहन चालक एवं अन्य टीमकर्मी शामिल रहे।

विद्यालय में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई

Related Articles

Back to top button