राष्ट्रीय डाक सप्ताह: डाक एवं पार्सल दिवस पर पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. अरविंद वर्मा ने दी शुभकामनाएं

कहा – चिट्ठी से डिजिटल इंडिया तक, भारतीय डाक आज भी भरोसे का प्रतीक

पटना। राष्ट्रीय डाक सप्ताह (9 से 15 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत आज 14 अक्टूबर को डाक एवं पार्सल दिवस के अवसर पर पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. अरविंद वर्मा ने देशवासियों, डाक कर्मियों और पोस्टल परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. वर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भारतीय डाक केवल एक विभाग नहीं, बल्कि इस देश की भावनाओं, संस्कृति और भरोसे की जीवन रेखा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब डाकिया चिट्ठी लेकर आता था तो पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ जाती थी, आज वही डाक विभाग स्पीड पोस्ट, पार्सल, बैंकिंग, बीमा और ई-कॉमर्स डिलीवरी के माध्यम से डिजिटल इंडिया को गति दे रहा है। डॉ. वर्मा ने कहा: “डाक एवं पार्सल सेवा आज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन गई है। कोरोना काल में जब सब कुछ बंद था, तब भी हमारे डाक कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर दवाइयां, पार्सल और सरकारी सहायता लोगों तक पहुंचाई। उनका योगदान अविस्मरणीय है।”उन्होंने आगे कहा कि खगड़िया सहित बिहार के सुदूर गांवों में आज भी इंडिया पोस्ट ही एकमात्र ऐसा नेटवर्क है जो हर घर तक पहुंच रखता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में डाक विभाग की भूमिका सबसे अहम है। पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन के रूप में डॉ. अरविंद वर्मा ने डाक कर्मियों की समस्याओं, उनके सम्मान और सुविधाओं को बढ़ाने की मांग भी दोहराई।

Related Articles

Back to top button