महिला सशक्तिकरण के छठे चरण में कबड्डी प्रतियोगिता –

चाची भौजी टीम ने गाया लोकगीत -(नानपारा, बहराइच)

बीती ग्यारह अक्टूबर से शुरू प्रदेशीय अभियान महिला सशक्तिकरण के छठे चरण में विकास खंड शिवपुर के लक्खैया गांव में अलग ही नजारा देखने को मिला।नानपारा टीम की प्रभारी ममता यादव उपनिरीक्षक तथा महिला थाना प्रभारी ममता वर्मा के नेतृत्व में जहां ग्रामीण महिलाओं को सरकारी सुविधा से लेकर तमाम सहायक टोल फ्री नंबर आदि की जानकारी दी गई तो दूसरी ओर विद्यालय परिसर में दो टीम बनाकर कबड्डी प्रतियोगिता तथा लोकगीत का आयोजन करवाया गया।जिसे नानपारा महिला थाना की सुपरविजन अधिकारी सी ओ हर्षिता तिवारी ने फलों की टोकरी देकर सम्मानित करते हुए महिला सशक्तिकरण निमित्त तमाम जानकारी उपलब्ध कराई।उन्होंने आयोजन की सराहना ही नहीं अपितु पूरी तन्मयता से प्रतियोगिता और गीतों का आनंद भी लिया।कार्यक्रम के दौरान नानपारा प्रभारी निरीक्षक गुरु सेन सिंह,महिला प्रधान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम की आसपास काफी चर्चा रहीं।नानपारा से सीमा एम की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button