गोरखपुर परिक्षेत्र के रेलकर्मियों हेतु एक दिवसीय अयोध्या भ्रमण शिविर

बदलता स्वरूप लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल कर्मचारी कल्याण की दिशा में निरन्तर प्रयासरत हैं इसी परिप्रेक्ष्य में मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में ‘कर्मचारी कल्याण निधि’ के अंतर्गत गोरखपुर परिक्षेत्र के रेलकर्मियों के लिए एक दिवसीय ‘अयोध्या भ्रमण शिविर’ का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में गोरखपुर परिक्षेत्र के 47 रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भ्रमण के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अयोध्याधाम पहुँचकर भव्य श्री राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके पश्चात हनुमानगढ़ी मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त किया तथा लता चौक एवं पवित्र सरयू नदी के तट पर स्थित रामघाट का भ्रमण किया। सरयू तट के शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण ने प्रतिभागियों को आत्मिक शांति एवं नई ऊर्जा प्रदान की। मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस भ्रमण का उद्देश्य रेलकर्मियों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों से जोड़ना, उनके मानसिक तनाव को कम करना, सामाजिक जुड़ाव एवं टीम भावना को बढ़ावा देना है। मण्डल प्रशासन कर्मचारियों के कल्याण हेतु निरन्तर प्रयासरत है।

Related Articles

Back to top button