भुईयारानी के प्रांगण में विशाल दंगल, पहलवानों ने दिखाए दमखम

जिला ब्यूरो चीफ सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट,बांदा।
विकासखंड जसपुरा के शेखूपुर, पिपरोदर एवं कानाखेड़ा ग्राम क्षेत्र के अंतर्गत सिद्ध स्थान माता भुईयारानी के प्रांगण में समस्त ग्रामवासियों की ओर से आयोजित विशाल दंगल के दूसरे दिन पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर प्रतिभागी पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।दंगल में तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह के भाई नंदू सिंह, समाजसेवी दयाराम निषाद एडवोकेट विनय निषाद अंशु गुप्ता पत्रकार सहित मंडल अध्यक्ष साहिब सिंह, भाजपा नेता बाबूराम प्रजापति, पिपरोदर प्रधान प्रतिनिधि शेखर गुप्ता, कानाखेड़ा प्रधान विंदेश सिंह उर्फ गुड्डन सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों के साथ उनका हौसला बढ़ाया।ग्रामीण अभिषेक सिंह चौहान ने कहा कि दंगल भारत की पारंपरिक खेल संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, जिसकी जड़ें हमारी मिट्टी और ग्रामीण परंपराओं से जुड़ी हैं। ऐसे आयोजन युवाओं में शारीरिक क्षमता, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देते हैं।उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए पिपरोदर प्रधान शेखर गुप्ता, कानाखेड़ा प्रधान गुड्डन सिंह एवं आयोजन समिति की सराहना की। दंगल के आयोजन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर पहलवानों के मुकाबलों का आनंद लिया।




