मुख्यमंत्री के स्वागत में ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह

संतोष पाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, बृजेश कुमार जायसवाल समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाल के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा दिल्ली प्रदेश के कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार जायसवाल सहित राम खिलाड़ी, दर्शन सिंह, आकाश जैलदार एवं मोहित नागर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर बृजेश कुमार जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्वागत करना हमारे लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। उनके नेतृत्व में सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ओबीसी समाज को संगठन से जोड़ने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में ओबीसी मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button