नवंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन महाराज की जयंती, जायसवाल समाज से घर-घर पूजा-अर्चना की अपील

16 अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा ने समाज की एकता और संगठन मजबूत करने का किया आह्वान

दिल्ली। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा ने आगामी 16 नवंबर 2026, कार्तिक शुक्ल सप्तमी को आराध्य कुलदेवता राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन महाराज की जन्म-जयंती पूरे देश में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाने की अपील की है।महासभा के महासचिव शैलेन्द्र जायसवाल ने समस्त जायसवाल समाज के बंधुओं एवं मातृशक्ति से आग्रह किया है कि अपने-अपने नगरों, कस्बों, गांवों एवं परिवारों में विशेष पूजा-अर्चना, आरती, भजन-कीर्तन और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करें।उन्होंने कहा कि यह जयंती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, संगठन, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रत्येक परिवार अपने घर में भगवान श्री सहस्रबाहु अर्जुन महाराज का चित्र स्थापित कर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए पूजा-अर्चना एवं आरती अवश्य करे।महासभा ने समाजबंधुओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सामूहिक आयोजन करने तथा कार्यक्रमों की तस्वीरें एवं वीडियो महासभा के आधिकारिक सामाजिक माध्यमों पर भेजने की अपील की है, जिससे देशभर में आयोजित कार्यक्रमों को साझा कर सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित किया जा सके।श्री जायसवाल ने कहा कि समाज का प्रत्येक परिवार इस आयोजन में सहभागी बने और आने वाली पीढ़ियों को अपने कुलदेवता, इतिहास एवं परंपराओं से परिचित कराए।

Related Articles

Back to top button