दिल्ली में गूंजा जायसवाल समाज का अपनापन, पवन जायसवाल का हुआ भव्य सम्मान

प्रतिष्ठित हस्तियों ने किया आत्मीय स्वागत
पवन जायसवाल ने भी शॉल व स्मृति-चिह्न भेंट कर किया सम्मानित
नई दिल्ली। अपने समाचार पत्र के कार्यक्रम के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे पवन जायसवाल का जायसवाल समाज की प्रतिष्ठित हस्तियों ने आत्मीय स्वागत एवं सम्मान कर सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। सम्मान समारोह दिल्ली भाजपा की तेज-तर्रार नेत्री, शाहदरा जिला भाजपा कमेटी की जिला मंत्री एवं दिल्ली जायसवाल सर्ववर्गीय महिला महासभा की महासचिव श्रीमती वर्षा जायसवाल के आवास पर आयोजित हुआ।
एकादशी व्रत के बावजूद श्रीमती वर्षा जायसवाल एवं उनके पति द्वारा जिस आत्मीयता और अपनत्व के साथ पवन जायसवाल का स्वागत-सत्कार किया गया, उसने समारोह को विशेष बना दिया। इस अवसर पर पवन जायसवाल को सम्मानित किया गया। वहीं उन्होंने भी उपस्थित समाज की प्रतिष्ठित हस्तियों को शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान आपसी स्नेह, सम्मान और सामाजिक एकजुटता का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
समारोह में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र जायसवाल, दिल्ली जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के महासचिव एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा दिल्ली के प्रदेश कोषाध्यक्ष बृजेश गुप्ता, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर अशोक कुमार गुप्ता, टीवी टुडे के वीडियो जर्नलिस्ट अनूप गुप्ता, दिल्ली जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के कोषाध्यक्ष जयप्रकाश जायसवाल तथा केंद्रीय जीएसटी इंस्पेक्टर संजय जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
दिल्ली प्रवास के दौरान पवन जायसवाल ने समाज की कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों से भी आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों का स्नेह, सम्मान, आशीर्वाद और अपनापन उनके लिए किसी अनमोल पूंजी से कम नहीं है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आत्मीय संबंध समाज को और अधिक मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं।
समारोह ने यह संदेश भी दिया कि जब समाज के लोग एक-दूसरे के सुख-दुख और सम्मान में सहभागी बनते हैं, तो सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना और मजबूत होती है।



