अखिलेश यादव के नाम पर आपत्तिजनक पोस्टर लगाने से आक्रोश, कार्रवाई की मांग

बदलता स्वरूप गोण्डा। चौपाल सागर, एससीपीएम और बालपुर पुल के पास 21 सितम्बर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम को लेकर आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया। पोस्टर लगाए जाने की घटना को लेकर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप यादव दीपू प्रधान सहित यूथ ब्रिगेड, छात्र सभा व अन्य युवा कार्यकर्ताओं में आक्रोश जताया।कार्यकर्ताओं ने पोस्टर हटाने के बाद प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर को शिकायत पत्र सौंपकर अज्ञात लोगों की पहचान कर मुकदमा दर्ज करने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।इस दौरान प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड मेराज अहमद, जिला प्रवक्ता जावेद अख्तर मंटू, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा अफजल खान, जिला अध्यक्ष छात्र सभा सिद्धार्थ सिंह मोनू, जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ संजय साहू, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी लाल चंद गौतम, विधानसभा अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड आलोक यादव, ब्लॉक अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड राहुल शुक्ला, मोनू यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



