बांदा सपा कार्यालय में डॉ. लोहिया को दी गई श्रद्धांजलि, पुरानी पेंशन और शिक्षक भर्ती के मुद्दे उठे

जिलाध्यक्ष उमेश यादव की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, डॉ. मानसिंह यादव ने प्रेस वार्ता में शिक्षकों, कर्मचारियों और युवाओं की समस्याओं पर की चर्चा

जिला ब्यूरो चीफ सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट बांदा।

बिजली खेड़ा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सोमवार, 12 अक्टूबर को प्रखर समाजवादी चिंतक एवं विचारक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष एडवोकेट उमेश यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके विचारों, सिद्धांतों और सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के बाद स्नातक विधान परिषद सदस्य एवं प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने प्रेस वार्ता कर शिक्षकों, कर्मचारियों और बेरोजगार युवाओं से जुड़े जनहित के मुद्दे उठाए। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना की बहाली, 69 हजार शिक्षक भर्ती से जुड़े सवालों, वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं और बेरोजगारी भत्ते जैसे विषयों पर अपनी बात रखी।डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और बेरोजगार युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।जिलाध्यक्ष एडवोकेट उमेश यादव ने डॉ. लोहिया के विचारों को याद करते हुए सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर प्रसाद निषाद, बांदा लोकसभा सांसद कृष्णा पटेल, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव हसन सिद्दीक़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, शमीम बंदवी और विजय करण यादव, महेंद्र वर्मा, अशोक गौर, कुदरत उल्ला, प्रमोद गुप्ता राजा, ईशान सिंह लवी, ओम नारायण त्रिपाठी विदित, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, मयंक द्विवेदी, रामलाल प्रजापति, सत्यनारायण सोनकर, किरण यादव, सुमन दिवाकर, रजनी यादव, साजिद डॉलर, दिलीप पटवा, कल्लू चौहान, मुशीर फारूकी, मुलायम यादव ओपी, अशोक पांडेय, कश्यप, रोहित प्रजापति सहित सैकड़ों नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button