खेलकूद से निखरता है व्यक्तित्व, मजबूत होता है मानसिक विकास-डॉ रिचा मिश्रा

हिन्द हॉस्पिटल में अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स फेस्ट 2026-27 का भव्य शुभारंभ
पंकज सिन्हाबदलता स्वरूपबाराबंकी। हिन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, बाराबंकी के प्रांगण में अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स फेस्ट 2026-27 का उत्साह और उमंग के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। खेल महोत्सव का उद्घाटन संस्थान की चेयरपर्सन एवं ट्रस्टी डॉ. ऋचा मिश्रा तथा चेयरमैन डॉ. आमोद कुमार सचान ने किया।खेल महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही परिसर में खेल भावना और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया।इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन एवं ट्रस्टी डॉ. ऋचा मिश्रा और चेयरमैन डॉ. आमोद कुमार सचान ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाणपत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए चेयरपर्सन डॉ ऋचा मिश्रा ने कहा खेलकूद से निखरता है व्यक्तित्व, मजबूत होता है मानसिक विकास, खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्पोर्ट्स ऑब्जर्वर डॉ. प्रीति गुप्ता, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. यूएस सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय गंभीर तथा स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश कुमार सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया।




