71वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह में 52 रेलकर्मी सम्मानित

संरक्षा, सुरक्षा, समयपालन और दुर्घटना बचाव में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को डीआरएम गौरव अग्रवाल ने किया सम्मानित

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से ऐशबाग स्थित मनोरंजन संस्थान में 71वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह-2026 का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में संरक्षा, सुरक्षा, समयपालन, दुर्घटनाओं की रोकथाम, रेल राजस्व वृद्धि और आधारभूत संरचनाओं के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कुल 52 रेलकर्मियों को व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डीआरएम गौरव अग्रवाल ने पुरस्कार विजेताओं की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि रेल परिचालन की सुरक्षा, दक्षता और यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए कर्मचारियों का योगदान महत्वपूर्ण है।उन्होंने बताया कि कर्मचारी कल्याण कोष के अंतर्गत रेलकर्मियों के लिए आध्यात्मिक एवं मनोरंजक भ्रमण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अब तक 32 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 24 पुरुष एवं आठ महिला कर्मचारियों के लिए अलग-अलग शिविर शामिल हैं। इनके माध्यम से करीब दो हजार रेलकर्मी लाभान्वित हुए हैं। योजना में ट्रैकमैन, खलासी, कांटावाला, चपरासी और सफाई कर्मचारियों जैसे अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को प्राथमिकता दी गई है।इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिला सम्मानसम्मानित होने वालों में मनोज कुमार श्रीवास्तव, शालिनी मौर्य, सुधीर कुमार खरे, शुभम शर्मा, इंद्रभान तिवारी, रोशन लाल द्विवेदी, संतोष यादव, देवेंद्र कुमार, अरुण कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रविश कुमार, मीनू, दिनेश कुमार मीना, अनिल कुमार यादव, विद्यासागर पांडेय, माया, मंजू बाजपेई, विनय कुमार, प्रिया पुरवार, राकेश यादव, कृष्णा कुमार प्रजापति, सतीश कुमार मौर्य, मो. आरिफ, अनुज कुमार, प्रमोद कुमार यादव, आकाश कुमार मौर्य, महेंद्र यादव, गीता वर्मा, रिंकी विश्वकर्मा, अजय कुमार, उत्तम ठाकुर, शिरीष कमल मधेशिया, मुकेश कुशवाहा, सुनील कुमार, सीमा घोष, सर्वेश कुमार सिंह, सुदर्शन प्रजापति, ज्योति रानी, अनिल कुमार, गुड्डू यादव, मुरारी लाल, गोपाल सिंह यादव, प्रदीप कुमार, शमशेर अली, श्यामचंद्र यादव, श्यामबाबू, बृजनाथ प्रसाद, अर्जित वर्मा, अनिल कुमार, संजय सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं पूनम डे शामिल रहे।कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) भुवनेश सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) नीतू, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button