संविधान दिवस पर लखनऊ मंडल में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ

डीआरएम गौरव अग्रवाल ने दिलाया संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में 26 नवंबर को संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ऐशबाग स्थित मनोरंजन संस्थान में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया तथा संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।इस दौरान सभी ने सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता, आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रत्येक नागरिक की गरिमा का सम्मान करने का संदेश दिया गया।इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव तिवारी ने ऐशबाग पॉलीक्लीनिक में रेलकर्मियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिजनों को संविधान के बारे में जानकारी दी। वहीं, लखनऊ जंक्शन पर स्टेशन निदेशक प्रणजीत सिंह ने कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया। मंडल की विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों और उपमंडलीय कार्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक, मंडल के शाखाधिकारी, चिकित्सक और बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button