रामपुर गांव में पेयजल संकट, एक दर्जन हैंडपंप खराब

तीन साल से बंद पड़ा हैंडपंप, नमामि गंगे की पाइपलाइन भी खराब; शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

जिला ब्यूरो चीफ सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट बांदा।

जसपुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत रामपुर में पेयजल व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में करीब एक दर्जन हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं। वहीं, नमामि गंगे की पाइपलाइन भी खराब होने के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।जानकारी के अनुसार, गांव में अनीता प्रजापति के दरवाजे पर लगा हैंडपंप पिछले करीब तीन महीने से खराब पड़ा है। यह हैंडपंप ग्राम प्रधान दयावती के दरवाजे से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। वहीं, महेश पाठक के दरवाजे पर लगा हैंडपंप करीब तीन साल से खराब है, जबकि सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी के दरवाजे पर लगा हैंडपंप पिछले छह महीने से बंद पड़ा है।अधिकारियों को दी गई जानकारी, फिर भी नहीं हुआ समाधानग्रामीण लल्लू राम प्रजापति ने पेयजल समस्या को लेकर विकासखंड अधिकारी रमेश कुमार को लिखित शिकायत देकर अवगत कराया था। इसके अलावा पंचायत से जुड़े गुरु प्रसाद और ग्राम पंचायत सचिव अरुण कुमार को भी खराब हैंडपंपों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं कराई गई।पाइपलाइन खराब होने से बढ़ी परेशानीगांव में नमामि गंगे योजना की पाइपलाइन खराब होने से पेयजल संकट और गहरा गया है। हैंडपंप खराब होने तथा पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों को पीने और घरेलू कार्यों के लिए पानी जुटाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ रहा है।ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, मरम्मत की मांगपेयजल समस्या को लेकर नारायण गुप्ता, अनीता प्रजापति, सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, मिठानिया प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, लल्लू राम प्रजापति, टेलर प्रजापति, राजू प्रजापति, भूरा, सविता और फुरकांता सविता सहित कई ग्रामीण एकत्र हुए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों से खराब पड़े सभी हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत कराने तथा नमामि गंगे की पाइपलाइन को दुरुस्त कराकर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।अब देखना यह होगा कि ग्रामीणों की शिकायतों पर जिम्मेदार अधिकारी कब तक संज्ञान लेते हैं और रामपुर गांव में पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

Related Articles

Back to top button