डीआरएम आशीष जैन ने मसरख अमृत भारत स्टेशन सहित कई स्टेशनों का किया निरीक्षण

बदलता स्वरूप वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने छपरा कचहरी–थावे रेलखंड का निरीक्षण कर मसरख अमृत भारत स्टेशन सहित विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं और संरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने खैरा, पटेरही, मढ़ौरा, शामकौड़िया, राजापट्टी, दिघवारा, दुबौली, सिधवलिया, रतनसराय, मांझागढ़ और गोपालगंज स्टेशनों की व्यवस्थाएं देखीं। सिधवलिया में निर्माणाधीन माल गोदाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई और हाईमास्ट लाइट दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।डीआरएम ने स्टेशन मास्टर और पॉइंट मैन से परिचालन एवं संरक्षा नियमों की जानकारी ली तथा संकेतक, संचार उपकरण, अग्निशमन यंत्र और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता जांची। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर ब्रह्मानंद, अमित मणि त्रिपाठी, बालेन्द्र पाल, प्रशस्ति श्रीवास्तव, कुंवर सिंह यादव, सौरभ राठौर, आशुतोष पांडेय, अशोक कुमार और अरविंद राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button