जीएम उदय बोरवणकर ने यात्रियों से किया जनसंवाद, स्वच्छता और सुविधाओं का लिया फीडबैक।

पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों और ट्रेनों में चला विशेष अभियान 6.0, सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने की अपील

बदलता स्वरूप | गोरखपुर।पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गुरुवार को गोरखपुर जंक्शन पर यात्रियों से सीधे संवाद कर स्वच्छता व्यवस्था और यात्री सुविधाओं का फीडबैक लिया। भारतीय रेल में 2 से 31 अक्टूबर तक चलाए जा रहे विशेष अभियान 6.0 के तहत आयोजित इस जनसंवाद में यात्रियों से उनके यात्रा अनुभव, सफाई व्यवस्था और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए।महाप्रबंधक ने गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर स्थित प्रतीक्षालयों, अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस) काउंटरों तथा गाड़ी संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी एक्सप्रेस में यात्रियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि यात्रियों के सुझावों के आधार पर सुविधाओं में निरंतर सुधार किया जाएगा।जीएम उदय बोरवणकर ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों, रेल परिसरों, ट्रेनों, आवासीय कॉलोनियों और कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सफाई मित्रों और रेल कर्मचारियों द्वारा रेलवे ट्रैक एवं ट्रेनों की नियमित सफाई की जा रही है। उन्होंने स्वच्छता को सभी की नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए यात्रियों से इसमें सक्रिय सहयोग करने की अपील की।सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने की अपीलमहाप्रबंधक ने यात्रियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने तथा पान-गुटखा खाकर ट्रेनों और रेलवे परिसर में नहीं थूकने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।इसके बाद उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर नौ पर पार्किंग व्यवस्था और पे एंड यूज शौचालय की साफ-सफाई का निरीक्षण किया।तीनों मंडलों के स्टेशनों पर हुआ जनसंवादइसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर और तीनों मंडलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों से संवाद कर स्वच्छता, कचरे के उचित निस्तारण और यात्री सुविधाओं पर सुझाव प्राप्त किए। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन की इस पहल की सराहना की।कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चंद्र जायसवाल, प्रमुख मुख्य यांत्रिक प्रबंधक रवीश कुमार, रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक एवं प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सत्य प्रकाश सहित वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।रेलवे प्रशासन का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यात्रियों की भागीदारी से रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाना है।

Related Articles

Back to top button