न्यू लोको कॉलोनी में नवनिर्मित छठ घाट का शुभारंभ, महिला निवासियों ने काटा फीता

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल की न्यू लोको कॉलोनी में 12 नवंबर को नवनिर्मित छठ घाट का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की उपस्थिति में रेलवे कॉलोनी की महिला निवासियों ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डीआरएम ने 15 मीटर लंबे और 7 मीटर चौड़े छठ घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।डीआरएम ने छठ व्रती महिलाओं से संवाद कर उनके सुझाव भी लिए। महिलाओं ने छठ घाट निर्माण पर प्रसन्नता जताते हुए रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में डीआरएम ने अधिकारियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, कॉलोनी की महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।




