कांग्रेस जिल जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में राजेश गुप्ता ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता

बांदा
जिला ब्यूरो चीफ सुशील कुमार मिश्रा बांदा(उप्र), आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में अलीगंज स्थित कैम्प कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने रामनरेश गुप्ता ‘लड्डू’ को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।आज कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कार्यक्रम में रामनरेश गुप्ता, ‘लड्डू’ ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सदस्यता ग्रहण कराई।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि “जो भी आदमी राजनीति को थोड़ा-बहुत समझता है उसे समझ आ रहा है कि संघ का पूरा इकोसिस्टम आजकल केवल इस बात पर फोकस करके काम कर रहा है कि कैसे भी करके जनता का ध्यान राहुल गांधी से भटकाया जाए। क्योंकि जिस तरह से देश की जनता राहुल गांधी पर भरोसा करती दिख रही है, उस हिसाब से आने वाले 2-3 सालों में भाजपा और संघ का किला उजाड़ हो जाएगा। एक अकेले राहुल गांधी ने BJP-RSS का पूरा सिस्टम हिला दिया है। बीते तीन चार सालों में ऐसे-ऐसे मुद्दों पर बात की है, जिस पर बात करने से बड़ा से बड़ा नेता भी घबराता है, जाति जनगणना से लेकर छात्रों की गूंज तक। ये अत्याचारी, नफरती, भ्रष्टाचारी, लोकतंत्र विरोधी सरकार के दौर में बेहद उम्मीद और खुशी की बात है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश की जनता खासकर युवा और महिलाएं राहुल के इस नेक नीयत को समझ रहे हैं। इस देश के पचासों करोड़ युवा राहुल गांधी को अपना नेता मानने को तैयार बैठे हैं, बस उन्हें सही समय का इंतजार है, आप चाहो तो कहीं नोट कर लो, समय बहुत नजदीक है, देश में बहुत कुछ, बहुत जल्द बदलने वाला है।”इस अवसर पर अलीगंज स्थित कैम्प कार्यालय में सुनील चौरसिया पिप्पी, अरविन्द सिंह छुट्टन, इरफान खान सभासद आदि उपस्थित रहे।



