नेतृत्व के प्रति शुभकामनाओं के साथ संगठन की मजबूती और जनसेवा का संकल्प, भाजयुमो जिला मंत्री आशीष पटेल के नेतृत्व में हुआ आयोजन

जिला ब्यूरो सुशील कुमार मिश्रा
बांदा। राजनीति में संगठन की ताकत केवल नारों और दावों से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी जुड़ाव से भी दिखाई देती है। इसी उत्साह के बीच तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुजौली में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं छत्रपति शिवाजी विकास वाहिनी के राष्ट्रीय संयोजक दीपक पटेल मल्ल के निर्देश पर भाजयुमो जिला मंत्री आशीष पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की गई।कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के संकल्प को जमीन पर उतारने की प्रतिबद्धता जताई। आयोजन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा तिंदवारी मंडल महामंत्री बृजेंद्र सिंह पटेल, शिव सेवक सविता, रामप्रकाश सिंह, रामदेव, ब्रजराज सिंह गुरुजी, राजकरन सिंह, दीपक यादव, जगदीश यादव, शिवबिलास सिंह, रामबाबू पटेल, नितेश, राहुल, दयाराम श्रीवास, राजू श्रीवास, बृजलाल यादव और छोटा यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में जन्मदिन की खुशियों के साथ संगठनात्मक एकजुटता और जनसेवा के संकल्प को प्रमुखता दी गई।,



