श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 का शुभारंभ, 38 गांवों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

24 नवंबर को मरी माता मंदिर परिसर में होगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, 58 मेडिकल संस्थानों के चिकित्सक करेंगे मरीजों का परीक्षण
बहराइच। श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 के तहत 22 एवं 23 नवंबर को सीमावर्ती क्षेत्र के 38 गांवों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं 24 नवंबर को मरी माता मंदिर परिसर में मेगा स्वास्थ्य शिविर लगेगा। इसमें केजीएमयू, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज सहित 58 से अधिक चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ चिकित्सक एवं मेडिकल छात्र मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) बहराइच की अध्यक्ष डॉ. सारिका साहू एवं यात्रा संयोजक धर्मेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।मेगा शिविर की अध्यक्षता राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र वत्स करेंगे। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल जी तथा मुख्य वक्ता प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथियों में लोहिया संस्थान के महानिदेशक प्रो. सीएम सिंह, सीएमओ डॉ. संजय कुमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खत्री सहित चिकित्सा, सामाजिक एवं विभिन्न संस्थाओं से जुड़े प्रमुख लोग शामिल होंगे।प्रेस वार्ता में आरएसएस के जिला प्रचारक अजय, यात्रा सह-संयोजक रमेश पाठक, एनएमओ उपाध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, डॉ. अमिताभ मिश्रा, डॉ. मनीष शुक्ला, डॉ. शेफाली गुप्ता, डॉ. दिव्येश बरनवाल, डॉ. बृजेश शुक्ला, डॉ. रामकुमार, डॉ. दिवाकर दत्त त्रिपाठी, डॉ. यूके वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।



