घाघराघाट पुल पर रोडवेज बस खराब होने से लगा भीषण जाम, तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार

घाघराघाट पुल पर रोडवेज बस खराब होने से लगा भीषण जाम, तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतार
जरवल रोड संवाददाता
घाघरा पुल पर रोडवेज बस खराब,हजारों वाहन फंसेपुल के दोनों तरफ तीन किलोमीटर लगा जामबहराइच। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर स्थित घाघराघाट पुल पर शनिवार शाम रोडवेज बस खराब होने से भीषण जाम लग गया। बीच पुल पर बस खड़ी हो जाने से दोनों तरफ वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। देखते ही देखते पुल के दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में हजारों वाहन फंस गए, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बहराइच से लखनऊ जा रही रोडवेज बस शनिवार शाम करीब सात बजे घाघराघाट पुल के बीचों बीच पहुंच कर अचानक खराब हो गई। बीच पुल पर बस खड़ी होने के कारण दोनों तरफ से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। कुछ ही देर में जाम की स्थिति गंभीर हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में कार, बस, ट्रक, बाइक समेत हजारों वाहन फंस गए। यात्रियों को काफी देर तक जाम में इंतजार करना पड़ा।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल खराब बस को पुल से किनारे करवाया और पुलिसकर्मियों की मदद से यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद पुल पर वाहनों का आवागमन बहाल कराया गया।



