दिल्ली में जायसवाल समाज का शक्ति प्रदर्शन!

भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल और प्रदेश कोषाध्यक्ष बृजेश गुप्ता का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत

शैलेंद्र जायसवाल एडवोकेट की मौजूदगी में जुटे समाज के लोग, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी का किया जोरदार अभिनंदन

दिल्ली। भाजपा दिल्ली प्रदेश ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष पाल और प्रदेश कोषाध्यक्ष बृजेश गुप्ता के स्वागत का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में दिल्ली के जायसवाल समाज ने लक्ष्मी नगर स्थित साउथ जोन रेस्टोरेंट में भव्य स्वागत समारोह आयोजित कर अपनी एकजुटता और सामाजिक सहभागिता का परिचय दिया। समारोह में दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार जायसवाल की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष बृजेश गुप्ता सहित समस्त कार्यकारिणी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।समारोह में समाज के लोगों ने आपसी एकजुटता, संगठन की मजबूती और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत से कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।इस अवसर पर वर्षा जायसवाल जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा शाहदरा, आसाराम जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, भीम कुमार जायसवाल, ज्वाला प्रसाद जायसवाल, राजेश जायसवाल, सचिन जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, शशिकांत जायसवाल, सुनील जायसवाल, संतोष जायसवाल, सुरेश जायसवाल और अनंत लाल जायसवाल सहित जायसवाल समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह के माध्यम से दिल्ली जायसवाल समाज ने नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना व्यक्त करते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button