दिल्ली की वर्षा अनूप जायसवाल को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी

अखिल भारतीय जायसवाल महासभा ने जताया भरोसा
नई दिल्ली। कलचुरी समाज की सबसे बड़ी राष्ट्रीय संस्था अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा ने संगठन विस्तार करते हुए दिल्ली की जानी-मानी समाजसेविका वर्षा अनूप जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर मोदी द्वारा सत्र 2025-28 के लिए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष – महिला महासभा के पद पर मनोनीत किया गया है।नियुक्ति पत्र में राष्ट्रीय नेतृत्व ने कहा है कि वरिष्ठ समाज शिरोमणि द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में आप जैसे कर्मठ, निष्ठावान, जागरूक और सकारात्मक विचारधारा वाले वरिष्ठ समाजसेवी को शामिल करने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। हमें पूरा विश्वास है कि आपके सानिध्य में महासभा सामाजिक चेतना, विकास, कल्याण और शक्तिशाली संगठन के रूप में उभर कर राष्ट्र की मुख्य धारा में सहभागी बनेगी।”कौन हैं वर्षा अनूप जायसवाल?लक्ष्मीनगर, दिल्ली निवासी वर्षा जायसवाल लंबे समय से महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और संगठन के कार्यों में सक्रिय हैं। समाज के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह राष्ट्रीय दायित्व सौंपा गया है।इस नियुक्ति पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर मोदी, राष्ट्रीय महामंत्री एड. शैलेन्द्र जायसवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ जायसवाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनुपमा जायसवाल, राष्ट्रीय संयोजक अटल कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवन जायसवाल, ओबीसी मोर्चा दिल्ली प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष बृजेश गुप्ता सहित पूरी राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने हर्ष व्यक्त किया है।समाज के लोगों में इस नियुक्ति को लेकर काफी उत्साह है और लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं।




