मैलानी स्टेशन पर 43 रेलवे पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र

लखनऊ, 19 नवंबर। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से मैलानी रेलवे स्टेशन पर रेलवे पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 43 पेंशनभोगियों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने में सहायता प्रदान की गई।शिविर में कार्मिक एवं लेखा विभाग के कर्मचारियों ने ऑनलाइन जीवन प्रमाण एप के माध्यम से प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया समझाई और पेंशनभोगियों को आवश्यक सहयोग दिया। इस पहल का उद्देश्य पेंशनभोगियों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ना तथा जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाना है।



