संविधान देश की आत्मा, विविध संस्कृतियों को एक सूत्र में पिरोता है : अकबाल बहादुर तिवारी

गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर संविधान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि संविधान भारतवर्ष की आत्मा है, जो देश की विभिन्न संस्कृतियों और विचारधाराओं को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। संविधान देश के लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक एकता का आधार है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि संगोष्ठी की प्रस्तावना दीपक गुप्ता ने रखी, जबकि मंच का संचालन आईटी सेल के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का समापन राजेश तिवारी ने किया।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी महान व्यक्तित्वों को नमन करना चाहिए, जिन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, गोंडा सांसद प्रतिनिधि कमलेश पाण्डेय, राकेश तिवारी, रंजीत कश्यप, केके श्रीवास्तव, विद्या भूषण द्विवेदी, नंद किशोर नंदू, अर्जुन तिवारी, जसवंत लाल सोनकर, वीना राय, रीता सिंह, मनीषा मिश्रा, राम गोपाल साहू, संतोष सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।




