डीआरएम आशीष जैन ने कप्तानगंज स्टेशन का किया निरीक्षण, दोहरीकरण कार्य समय से पूरा करने के निर्देश

अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की परखी प्रगति, दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप और अनधिकृत प्रवेश रोकने पर दिया जोर

वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने शुक्रवार को गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कप्तानगंज-घुघली स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या 356/17 एवं 355/18 पर प्रस्तावित कट कनेक्शन कार्य की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।इसके बाद डीआरएम ने कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, नवनिर्मित पैनल रूम, रिले रूम, आईपीएस रूम, प्रतीक्षालय तथा आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटरों का निरीक्षण किया।उन्होंने दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने, अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने और स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खानपान स्टॉल की जांच के दौरान लाइसेंस एवं अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी स्थिति भी परखी।डीआरएम ने स्टेशन पैनल का निरीक्षण कर पॉइंट्समैन एवं स्टेशन मास्टर से सुरक्षित ट्रेन संचालन से जुड़े संरक्षा पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने रेल परिचालन में सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विकास कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर अमित मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बालेन्द्र पाल, मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव सहित संबंधित अधिकारी एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।डीआरएम आशीष जैन ने कप्तानगंज स्टेशन का किया निरीक्षण, दोहरीकरण कार्य समय से पूरा करने के निर्देशअमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की परखी प्रगति, दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप और अनधिकृत प्रवेश रोकने पर दिया जोर

Related Articles

Back to top button